![]()
मंडला जिले के नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार शाम दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। बिछिया थाना क्षेत्र के सिझौरा के पास गुडली गांव में हुए इस हादसे में एक 11 साल की बच्ची समेत दो लोग घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए बिछिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। भीषण टक्कर से गाड़ियां चकनाचूर टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डायल-112 और बिछिया पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ियों से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। रफ्तार बनी हादसे की वजह शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों गाड़ियां तेज रफ्तार में थीं, जिसकी वजह से वे आपस में टकरा गईं। हालांकि, एक्सीडेंट के असली कारणों की जांच अभी जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हाईवे पर थमा रहा ट्रैफिक इस दुर्घटना की वजह से नेशनल हाईवे-30 पर कुछ देर के लिए आवाजाही रुक गई और यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था को फिर से सुचारू करवाया।
Source link
मंडला में दो कारों की टक्कर:11 साल की बच्ची समेत 2 लोग घायल, हाईवे-30 पर लगा जाम













Leave a Reply