![]()
छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक युवती ने अपने एक वर्षीय बेटे को गोद में लेकर कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि मां-बेटे की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका की पहचान सीमा यादव (25) पत्नी बृजकुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीमा अपने एक वर्षीय बेटे अनिकेत यादव को साथ लेकर शेखसेमरा गांव के पास स्थित कुएं तक पहुंची और वहां से छलांग लगा दी। कुएं में शव देख जुटी भीड़ स्थानीय लोगों ने जब कुएं में मां-बेटे को देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना का दृश्य इतना दर्दनाक था कि ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने तत्काल नैनागिर चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बकस्वाहा भेजा। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नैनागिर चौकी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक सीमा पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। हालांकि परिवार ने किसी विवाद या अन्य कारण की पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मासूम बेटे के साथ मां द्वारा उठाए गए इस कदम ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
Source link
गोद में मासूम को लेकर मां ने कुएं में लगाई-छलांग:छतरपुर का मामला, सुबह घर से निकली थी महिला, कुएं में शव दिखने पर जुटी भीड़













Leave a Reply