रायपुर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

धरमलाल कौशिक से सिविल लाइन थाना इलाके में स्थित PWD ब्रिज के पास लूट हुई थी।
रायपुर में बीजेपी विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट का शिकार हो गए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
सोमवार सुबह जब कौशिक पैदल चल रहे थे, तभी झपटमार उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि वे संभल भी नहीं सके। हालांकि, पुलिस ने आरोपी मणिकांत ध्रुव (19) को अरेस्ट कर लिया है।
आरोपी पेशे से रैपिडो ड्राइवर है। वह मूल रूप से बलौदाबाजार जिले का रहने वाला है और वर्तमान में रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित राजीव नगर में रह रहा है।
इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा कि ‘आप डायल 112 को झंडी दिखाते रहिए, उधर धरम लाल कौशिक जी का मोबाइल छीनकर चोर 9-2-11 हो गए। उन्होंने आगे लिखा- सोचिए जरा, जब देश के गृहमंत्री अमित शाह जी छत्तीसगढ़ में हैं, उस समय ‘मॉर्निंग वॉक’ के दौरान ऐसी घटना कथित ‘सुशासन’ पर तमाचा है।’

डीसीपी सेंट्रल उमेश गुप्ता और एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल मौके पर जांच करते हुए।

रायपुर पुलिस ने लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


CCTV की मदद से पकड़ाया आरोपी
पुलिस ने बताया कि घटना स्थल और संभावित रूट के आसपास लगे सैकड़ों CCTV कैमरों के फुटेज का बारीकी से जांच किया गया। इसके साथ ही तकनीकी विश्लेषण और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की लगातार तलाश की गई।
महज 8 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।
कांग्रेस ने कमिश्नरेट सिस्टम पर उठाए सवाल
घटना की जानकारी होने के बाद कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने रायपुर कमिश्नरेट सिस्टम की वर्किंग पर सवाल उठाए हैं।

……………………
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
चाकू अड़ाकर BJYM नेता से मोबाइल-कैश की लूट…VIDEO: रायपुर में पीछा करने पर दो दोस्तों पर जानलेवा हमला; एक के हाथ से चाकू हुआ आर-पार

दोनों पक्षों में हाथपाई में एक बदमाश का मोबाइल जमीन पर गिर गया जिसे पुलिस ने जब्त किया था।
रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) नेता के साथ लूट हुई है। आरोपियों ने BJYM नेता के दो दोस्तों पर चाकू से हमला भी किया है। हमले में एक दोस्त के पैर और दूसरे के हाथ में गंभीर चोट आई है। चाकू हाथ से आर-पार हो गया है। दोनों का इलाज रायपुर एम्स में चल रहा है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

















Leave a Reply