![]()
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विपुल खंड में यशोदा विपिन फाउंडेशन ने महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक विशेष पहल की। फाउंडेशन के क्लिनिक में सोमवार को पैप स्मीयर परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 30 से 68 वर्ष आयु वर्ग की 50 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लेकर अपनी जांच कराई। इस शिविर का संचालन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका जैन के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करना और समय रहते इसकी जांच कराने के लिए प्रेरित करना था। शिविर में विशेषज्ञ महिला टेक्नीशियन द्वारा पैप स्मीयर टेस्ट किए गए। सर्वाइकल कैंसर गंभीर चिंता का विषय डॉ. अलका जैन ने इस अवसर पर कहा कि ‘इलाज से बेहतर बचाव है।’ उन्होंने बताया कि दुनिया में सर्वाइकल कैंसर के हर तीन मामलों में से एक भारत में पाया जाता है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। यह महिलाओं में स्तन कैंसर के बाद दूसरा सबसे आम कैंसर है। डॉ. जैन के अनुसार, यदि इस बीमारी का शुरुआती चरण में पता चल जाए तो इसका इलाज संभव है। सर्वाइकल कैंसर को सर्विक्स या यूटेराइन सर्विक्स कैंसर भी कहा जाता है। भारत में हर साल लगभग 1.23 लाख महिलाएं इसकी चपेट में आती हैं, जबकि 77 हजार से अधिक महिलाओं की मौत इस बीमारी से हो जाती है। महिलाओं में होने वाले कुल कैंसर मामलों में इसकी हिस्सेदारी करीब 29 प्रतिशत है। महिलाओं को शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया शिविर में पहुंचीं महिलाओं ने जांच के साथ-साथ सर्वाइकल कैंसर से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त की। महिलाओं ने ऐसे शिविरों को समय रहते सतर्क होने और बीमारी से बचने का अवसर बताया। फाउंडेशन की कोर टीम सदस्य रेखा कुमार और साधना कोहली ने महिलाओं को जागरूक करते हुए शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को हाई-टी भी प्रदान की गई। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं तक जागरूकता पहुंचाई जा सके।
Source link
यशोदा विपिन फाउंडेशन ने लगाया पैप स्मीयर शिविर:गोमतीनगर में 50 से अधिक महिलाओं की जांच, सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता














Leave a Reply