![]()
छतरपुर जिले में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। आसमान से आग बरस रही है और दिन के साथ रातों में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही। ऊपर से अघोषित बिजली कटौती ने हालात और खराब कर दिए हैं। गर्म हवाओं और उमस भरी रातों के कारण लोग चौबीस घंटे गर्मी से परेशान हैं। सोमवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। शहर का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भीषण गर्मी के चलते दोपहर में शहर की सड़कें सूनी नजर आईं। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। घरों के अंदर भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गर्म हवाओं के कारण दिनभर लू जैसे हालात बने रहे। 8 साल बाद फिर 47 डिग्री पहुंचा तापमान खजुराहो मौसम विभाग में पदस्थ आरएस परिहार ने बताया कि इससे पहले मई 2018 में तापमान 49 डिग्री के करीब पहुंचा था। करीब 8 साल बाद मई महीने में तापमान फिर 47 डिग्री तक पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इस समय 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे लू का असर और ज्यादा महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले तीन दिनों तक हीट वेव का असर बना रहेगा। हालांकि इस दौरान मौसम बदलने के संकेत भी हैं। तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
Source link
छतरपुर में पारा 47 डिग्री के पार, दिन-रात झुलस रहे:अघोषित बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी; मौसम विभाग ने अगले 3 दिन हीट वेव का अलर्ट जारी किया














Leave a Reply