![]()
मुरैना की बानमौर पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार जब्त की है। फिलहाल आरोपी से हथियारों के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि कार क्रमांक DL 4C/EA/4000 झांसी से दिल्ली की ओर जा रही है और उसमें अवैध हथियार रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही बानमौर गांव के पास चेकिंग प्वाइंट लगाया गया। जैसे ही संदिग्ध कार वहां पहुंची, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेज रफ्तार से कार लेकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बिजली घर के पास कार को पकड़ लिया। कार की तलाशी में मिले हथियार पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से एक 32 बोर की रिवॉल्वर, दो पिस्टल, मैग्जीन और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी सनत दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के वीरांगना नगर, झांसी का निवासी बताया गया है। थाना प्रभारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि अवैध हथियार तस्करी की सूचना पर कार्रवाई की गई थी। उन्होंने बताया कि चेकिंग और घेराबंदी के बाद कार और चालक को पकड़ा गया। कार से अवैध हथियार बरामद हुए हैं और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Source link
मुरैना में कार से रिवॉल्वर-पिस्टल बरामद, आरोपी गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान भागने लगा चालक, घेराबंदी कर पकड़ा; कार भी जब्त














Leave a Reply