आगर में नीट पेपर लीक का विरोध:कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, नेता बोले- पटवारी-रेलवे, पुलिस भर्ती में गड़बड़ी हो रही




आगर मालवा में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में सोमवार रात जिला कांग्रेस कमेटी ने मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर विजय स्तंभ चौराहे तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला ने कहा कि पिछले 10-12 सालों में देश की कई बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, जिससे करोड़ों छात्रों की मेहनत पर पानी फिर गया है। कई परीक्षाओं में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया गुड्डू लाला ने आगे कहा कि सिर्फ नीट ही नहीं, बल्कि पटवारी भर्ती, रेलवे, पुलिस भर्ती, यूपीपीएससी और एमपीपीएससी जैसी परीक्षाओं में भी लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को नौकरी देने के बजाय परीक्षा सिस्टम में गड़बड़ी फैलाकर छात्रों से सिर्फ पैसा कमा रही है। सख्त कार्रवाई की मांग कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि नीट परीक्षा मामले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और छात्रों के हक में एक पारदर्शी और निष्पक्ष व्यवस्था बनाई जाए। जुलूस के आखिर में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध जताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *