![]()
नर्मदापुरम जिले के माखननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुरतला में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर उनका शव घर में संदिग्ध हालत में मिला। घटना का खुलासा तब हुआ, जब भतीजा उन्हें खाना देने घर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान रामबाई राजपूत के रूप में हुई है। वह घर में अकेली रहती थीं। जानकारी के अनुसार भतीजा सुनील राजपूत खाना देने घर पहुंचा। बाहर का दरवाजा बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब रामबाई बाहर नहीं आईं तो वह अंदर गया और कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने धक्का देकर दरवाजा खोला। अंदर रामबाई जमीन पर पड़ी मिलीं। इसके बाद ग्राम कोटवार और पड़ोसियों को सूचना दी गई। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। गला दबाकर हत्या की आशंका माखननगर थाना प्रभारी आकाशदीप पचाया और एएसआई वीरेंद्र शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि बुजुर्ग महिला के कपड़े बिखरे हुए थे और मुंह की ऊपर-नीचे की बत्तीसी चिपकी हुई थी। प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। एफएसएल और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। शाम को एएसपी अभिषेक राजन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पति की हो चुकी थी मौत, अकेली रहती थी महिला पुलिस के अनुसार रामबाई के पति दशरथ राजपूत की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी थी। उनके कोई संतान नहीं थी। परिवार के कई भतीजे हैं, लेकिन जो भतीजा उनके साथ रहता था, वह इन दिनों तीर्थ यात्रा पर गया हुआ है। इसी कारण रामबाई घर में अकेली रह रही थीं। पुलिस को आशंका है कि घर से कुछ रकम भी गायब हुई है। मृतका के नाम करीब 5 एकड़ जमीन और मकान है। ऐसे में पुलिस जमीन-जायदाद के विवाद को भी हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है। एसपी सांई कृष्णा एस थोटा ने बुजुर्ग महिला की हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Source link
नर्मदापुरम में 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या:घर में जमीन पर पड़ी मिली लाश, जमीन-जायदाद के लिए मारने की आशंका














Leave a Reply