![]()
उज्जैन के मुरलीपुरा में एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के साथ जांच शुरू की। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि सोमवार शाम मुरलीपुरा क्षेत्र में घास के बीच खून से सना शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आसपास के लोगों ने मृतक की पहचान 35 वर्षीय मुकेश नायक के रूप में की। मुकेश मजदूरी करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी और वह इलाके में अकेले रहकर भूसा भरने का काम करता था। शव पर फावड़े से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक के परिजनों की जानकारी जुटाकर उन्हें सूचना दी जा रही है।
Source link
उज्जैन में युवक की फावड़े से हत्या:घास में खून से सना शव मिला; अकेले रहकर मजदूरी करता था















Leave a Reply