![]()
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर सोमवार शाम करीब 7 बजे दो दिवसीय दौरे पर सिंगरौली पहुंचे। जिले की सीमा झोंको से लेकर बैढ़न मुख्यालय तक लगभग 23 जगहों पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत की तैयारियों के दौरान नगर निगम की उस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया, जो सड़कों की बिजली सुधारने के काम आती है। आरोप है कि इस गाड़ी की मदद से बिजली के खंभों पर भाजपा नेताओं के पोस्टर और बैनर टांगे गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसके वीडियो बनाएं और तस्वीरें खींची, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से पोस्ट हो रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि राजनीतिक कार्यक्रम के लिए सरकारी संसाधनों का उपयोग क्यों किया गया। सादगी के दावों के बीच उठा सवाल एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार वीआईपी कल्चर खत्म करने और सादगी अपनाने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ सिंगरौली में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग ने इन दावों पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर खुद एक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) से बैढ़न पहुंचे और उनके पीछे गाड़ियों का कोई लंबा काफिला नजर नहीं आया। बताया गया कि कार्यकर्ताओं ने अपनी गाड़ियां अलग-अलग जगहों पर खड़ी की थीं। अधिकारियों ने साधी चुप्पी इस पूरे मामले पर जब नगर निगम कमिश्नर का पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। फिलहाल वीडियो के आधार पर नगर निगम की गाड़ी के इस्तेमाल के दावे किए जा रहे हैं। युवाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि श्याम टेलर का यह दौरा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने और युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने के लिए है। प्रदेश अध्यक्ष अगले दो दिनों तक जिले में रहकर विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
Source link
भाजयुमो अध्यक्ष के स्वागत में सरकारी क्रेन का उपयोग:सिंगरौली में बिजली सुधारने वाली गाड़ी से लगाए पोस्टर; श्याम टेलर ईवी कार से आए














Leave a Reply