![]()
लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र स्थित वजीरबाग इलाके में सोमवार तड़के युवकों के दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। दोनों तरफ से करीब 12 मिनट तक लगातार पत्थरबाजी होती रही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी युवक फरार हो चुके थे। घटना का वीडियो सामने आया है। गली के दोनों छोर पर आमने-सामने आए युवक वीडियो सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो में गली के दोनों सिरों पर युवकों के दो गुट खड़े दिखाई दे रहे हैं। कुछ देर बाद दोनों ओर से अचानक पथराव शुरू हो गया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भारी पड़े पक्ष ने दौड़ाकर फेंके पत्थर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक पक्ष दूसरे पक्ष पर भारी पड़ गया। इसके बाद युवकों ने विरोधी पक्ष को दौड़ाकर पत्थर फेंके। करीब दर्जनभर से अधिक युवक हंगामा करते रहे। शोर-शराबा और पत्थरबाजी से आसपास के लोग नींद से जाग गए और दहशत में घरों से बाहर निकल आए। सिविल डिफेंस कर्मी ने दी पुलिस को सूचना स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में रहने वाले सिविल डिफेंस के एक सदस्य ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी युवक फरार हो चुके थे। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस थाना प्रभारी संतोष आर्य ने बताया कि पुलिस आरोपित युवकों की तलाश कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
Source link
लखनऊ के वजीरबाग में दो पक्षों में पथराव:12 मिनट तक चली पत्थरबाजी, दहशत में आए इलाके के लोग















Leave a Reply