![]()
हरदोई में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 13 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से शिव मंदिर का निर्माण कराया गया था। सोमवार को मंदिर में स्थापित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम था। प्राण प्रतिष्ठा के लिए गांव से बड़ी संख्या में बच्चे महिलाएं समेत बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा में अभी गुलाल के साथ शामिल होने ट्रैक्टर ट्राली से गए थे। शोभायात्रा से वापस आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसमें 13 लोग घायल हो गए। जिनमें 6 लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामला हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला रामपुर मजरा बरनई चतरखा गांव में राजेंद्र की ओर से ग्रामीणों के सहयोग से शिव मंदिर का निर्माण कराया गया था। ट्रैक्टर ट्राली में करीब 20 से 25 लोग सवार थे। सोमवार को मंदिर में स्थापित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम था। प्राण प्रतिष्ठा के लिए गांव से बड़ी संख्या में बच्चे महिलाएं समेत बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा में अभी गुलाल के साथ शामिल होने ट्रैक्टर ट्राली से गए थे। कटरा-उन्नाव मार्ग पर इकनौरा गांव स्थित एचपी गैस एजेंसी के पास शोभायात्रा से वापस आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसमें रामपुर निवासी प्रियांशी (10) पुत्री संजीव, नैंसी (14) पुत्री श्यामेंद्र, रामप्यारी (60) पत्नी रामऔतार, योगेश (6) पुत्र मनोहर, सुदामा (32) पत्नी रमेश, गौरव (10) पुत्र सर्वेश, मुस्कान (15) पुत्री रामरूप, संध्या (18) पुत्री अटल बिहारी, शिवानी (15) पुत्री मदनपाल, वर्षा (16) पुत्री शेर सिंह, प्रेमवती (58) पत्नी पुत्तूलाल, ओमवती (60) पत्नी पंचम, रामदेवी (55) पत्नी रामलाल घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को हरपालपुर सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने गंभीर हालत होने पर प्रियांशी, रामप्यारी, सुदामा, गौरव, वर्षा और प्रेमवती की मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने सभी को भर्ती करके उनका इलाज किया हरपालपुर सीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही की बात सामने आई है। आरोपी ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Source link
ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से भक्ति में लीन 13 लोग घायल:हरदोई में रामपुर मंदिर से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से लौट रहे थे श्रद्धालु















Leave a Reply