राजराजेश्वर मंदिर से तांबे के नागदेवता चोरी होने का मामला



रहली | नगर में सक्रिय चोर धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे हैं, जिससे भक्तों में आक्रोश है। पिछले दिनों सुरई घाट स्थित राजराजेश्वर शिव मंदिर को निशाना बनाते हुए चोरों ने शिवलिंग पर लगे तांबे के नागदेवता चोरी कर लिए थे। इस दौरान मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करता व कुछ लेकर निकलता एक व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ था। जिसकी भक्तों ने पहचान कर उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया लेकिन पुलिस ने कार्यवाही करने के बजाय उसे छोड़ दिया। यही नहीं इस मामले में न तो कोई एफआईआर की और न ही पुजारी द्वारा दिए आवेदन को लेकर रिसीव दी। जब पूरे मामले की जानकारी लगी तो इसके बाद पुलिस की जमकर किरकिरी हुई। लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस पर तंज कसना शुरू किया तो रविवार को पुलिस ने मंदिर से संबंधित भक्तों को पुलिस थाना बुलाकर एफआईआर दर्ज की। इसके पहले चोर नगर के प्रसिद्ध रामेश्वर मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों से नागदेवता, त्रिशूल व अन्य सामग्री चोरी कर चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *