पहले ही दिन 4 हाइवा व 3 ट्रैक्टर को किया जब्त



भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए इलीगल माइनिंग टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसकी कमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप को दी गई है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मणीकांत पांडेय को नवागढ़ थाना प्रभारी नियुक्त किया है। जारी आदेश के अनुसार टास्क फोर्स का मुख्यालय जांजगीर में रहेगा। अवैध खनन पर कार्रवाई के लिए टास्क फोर्स‑1 और टास्क फोर्स‑2 नाम से दो अलग‑अलग रिस्पांस टीम बनाई गई हैं, जो सूचना मिलते ही संबंधित थाना प्रभारियों के साथ मिलकर तत्काल दबिश देंगी। संवेदनशील नदी घाटों और क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जाएगा।ड्रोन संचालन की जिम्मेदारी आरक्षक राजकमल ओग्रे को सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन की सूचना मिलते ही थाना और चौकी प्रभारी तुरंत पर्यवेक्षण अधिकारी को सूचित करेंगे और कार्रवाई करेंगे। प्रतिदिन की रिपोर्ट पुलिस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से एसपी को भेजी जाएगी। इसी के साथ निरीक्षक कमलेश शेंडे को लाइन अटैच और सउनि सियाराम यादव को बम्हनीडीह भेजा गया है। टास्क फोर्स के गठन के पहले ही दिन पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने केवा घाट एवं शिवरीनारायण क्षेत्र के नदी घाटों पर छापा मारा। इस दौरान अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर 4 हाइवा वाहन और 3 ट्रैक्टरों को रंगे हाथ जब्त किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *