एक ही दिन में बना सोमरू राम का आधार कार्ड



नारायणपुर| छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सुशासन तिहार आम ग्रामीणों के लिए राहत और विश्वास का माध्यम बनता जा रहा है। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीडियाकोट निवासी सोमरू राम पोडियाम के जीवन में भी यह अभियान नई खुशियां लेकर आया। सोमरू राम का आधार कार्ड वर्षों से नहीं बन पाया था। आधार कार्ड योजना शुरू होने के बाद से उन्होंने कई बार प्रयास किए, लेकिन दूरस्थ क्षेत्र, संसाधनों की कमी और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण उनका आधार कार्ड नहीं बन सका। सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में जब उनकी समस्या अधिकारियों के सामने रखी गई, तब तत्काल कार्रवाई करते हुए शिविर स्थल पर ही उनका आधार पंजीयन कराया गया। एक हाी दिन में काम हो गया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *