Indore Child Death | Police To Check Car Mechanics


जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की नंदनवन कॉलोनी में चार साल की मासूम बच्ची की कार में दम घुटने से मौत हो गई। मामले में अब पुलिस कार की मैकेनिकल जांच कराएगी। वहीं, घटना के बाद परिवार के लोग बच्ची की मां को संभालने के साथ उनकी काउंसलिंग भी कर रहे हैं।

.

जूनी इंदौर टीआई अनिल गुप्ता के मुताबिक, नंदनवन कॉलोनी निवासी हसन नूर की चार वर्षीय बेटी हाजरा की रविवार को मौत हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे बच्ची कार में सो गई थी। करीब 3 बजे जब उसे देखा गया, तब वह बेसुध हालत में मिली। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि अभी परिवार के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। जांच में जो भी लापरवाही सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिवार के बयान लेने के साथ कार की मैकेनिकल जांच भी कराई जाएगी। फिलहाल पुलिस मौत के सही कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

घटना के बाद घर पर लोगों का आना-जाना लगा हुआ था।

घटना के बाद घर पर लोगों का आना-जाना लगा हुआ था।

बच्ची की मौत के बाद सदमे में परिवार

परिवार के परिचितों ने बताया कि घटना के बाद से घर में गम का माहौल है। हसन नूर के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बड़ी बेटी, हाजरा और एक छोटा बेटा शामिल है। बेटा अभी काफी छोटा है, इसलिए परिवार के लोग मां का विशेष ध्यान रख रहे हैं।

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य लगातार मां को संभालने और समझाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी काउंसलिंग भी की जा रही है, ताकि वे खुद को संभाल सकें और बाकी दो बच्चों का भी ध्यान रख पाएं।

सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद घर पर रिश्तेदारों और परिचितों का आना-जाना लगा रहा।

मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

कार में दम घुटने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत

इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की नंदनवन कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चार साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। वह अपने दादा-दादी और अन्य बच्चों के साथ कार से वर्कशॉप गई थी। वहां से लौटते समय वह कार में ही सो गई थी। पढ़िए पूरी खबर।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *