भास्कर न्यूज़| चरचा नगर पालिका शिवपुर चरचा क्षेत्र में चरचा के मुख्य मार्ग पर नशे के आदी किशोर और युवा दोपहिया वाहनों से लापरवाही करते दिख रहे हैं। शाम ढलते ही ये युवक स्पोर्ट्स बाइक से तेज रफ्तार में फर्राटे भरते हैं। कई बार स्टंट भी करते हैं। इससे मुख्य मार्ग पर चलने वाले राहगीरों और नियम से वाहन चलाने वालों पर हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ऐसे नशेड़ी चालक आए दिन दूसरे वाहन चालकों को चपेट में ले लेते हैं। पुलिस प्रशासन का डर नहीं होने से ये युवक लगातार असुरक्षित तरीके से वाहन चलाते हैं। कई आम नागरिक हादसों का शिकार हो रहे हैं। कुछ सुरक्षित वाहन चालक हादसों में जान भी गंवा चुके हैं। लोगों ने मांग की है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन समय रहते इन लापरवाह युवाओं पर कानूनी कार्रवाई करे।
Source link
सड़क पर नशे में स्टंट कर रहे बाइकर्स, हादसे का डर












Leave a Reply