रहली | थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम में पुराने झगड़े को लेकर 16 के नाबालिग ने पिता के कहने पर युवक पर चाकू से वार कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस थाना में आरोपी पिता-पुत्र पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से पिता को जेल भेजा गया जबकि नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया है। जानकारी के अनुसार युवक का एक माह पहले नाबालिग से झगड़ा हो गया था, तभी से नाबालिग युवक से बुराई माने था। रविवार को युवक घर लौट रहा था कि रास्ते में नाबालिग और उसका पिता मिला और गालियां दीं। पिता नाबालिग से बोला कि आज ये बचने न पाए तो नाबालिग ने तुरंत पेंट के दाहिने तरफ कमर में खुशा चाकू निकाला और युवक पर वार कर दिया। चाकू युवक के सीने में दाईं ओर लगा जिससे युवक लहूलुहान हो गया। आवाज सुनकर पहुंचे युवक के भाई व लोगों ने बीच बचाव किया व युवक को अस्पताल ले गए, जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने युवक को जिला अस्पताल रेफर किया। युवक के भाई की रिपोर्ट पर आरोपी पिता-पुत्र पर हत्या के प्रयास मामला दर्ज किया है। सोमवार को पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया। नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया।
Source link
पिता ने कहा और नाबालिग ने युवक पर चाकू से किया हमला, सागर रेफर












Leave a Reply