लगातार ट्रिपिंग और घंटों बिजली गुल से कारोबार पर असर पड़ रहा



भास्कर न्यूज | नारायणपुर भीषण गर्मी के बीच नारायणपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। लगातार हो रही कटौती के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। रात के समय बिजली गुल होने से लोग ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को झेलनी पड़ रही है। इधर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट का असर पेयजल व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे रहा है। बिजली बंद रहने से मोटर पंप काम नहीं कर पा रहे हैं, जिसके कारण पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। कई गांवों में लोगों को पेयजल के लिए अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली कटौती और अनियमित सप्लाई को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लगातार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या के कारण घरेलू उपकरणों के खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों, फोटो कॉपी सेंटर, वेल्डिंग कार्य और छोटे उद्योगों को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों ने बताया कि अचानक बिजली बंद होने से मशीनों और उपकरणों के खराब होने का खतरा बना रहता है, जिससे आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *