![]()
इटावा शहर के पुरबिया टोला इलाके से निकलने वाले प्रमुख नाले में जमा कचरे में आग लगने से सोमवार रात इलाके में अफरा तफरी जैसे हालात बन गए। नाले से उठे भीषण धुएं ने आसपास के हजारों लोगों को परेशान कर दिया। पक्का तालाब चौराहा से लेकर सीओ सिटी चौराहा तक आने जाने वाले लोगों को घंटों धुएं और बदबू का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच धुएं के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया। धुएं से लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल सोमवार रात नाले से तेज धुआं उठने की सूचना मिलने के बाद शहर कोतवाल यशवंत सिंह और पुराना शहर चौकी इंचार्ज काशिफ हनीफ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी। धुएं के कारण इलाके में कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
दमकल कर्मियों ने देर रात तक किया प्रयास सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने नाले में जमा कचरे में लगी आग और धुएं को काबू करने के लिए काफी देर तक मशक्कत की। नाले के बड़े हिस्से में कचरा सुलग रहा था, जिससे धुआं लगातार निकलता रहा। रात का समय होने और नाले में भारी मात्रा में कचरा जमा होने के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी आई। टूटी पुलिया से नाला अवरुद्ध होने का आरोप स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले पर बनी एक पुलिया कई वर्ष पहले टूटकर नाले में गिर गई थी। उसका मलबा अब भी नाले में पड़ा हुआ है, जिससे नाला अवरुद्ध हो गया है। लोगों के अनुसार पूरे शहर का कचरा आकर इसी जगह फंस जाता है और समय समय पर ऐसी स्थिति बन जाती है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और नगर पालिका से नाले की सफाई कराने और टूटी पुलिया का मलबा हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो सके।
Source link
इटावा में नाले पड़े कचड़े में लगी आग:धुएं से हजारों लोग परेशान, सांस लेना मुश्किल हुआ















Leave a Reply