फिरोजाबाद में घरेलू विवाद में भतीजे को गोली मारी:कमर के नीचे लगने से हालत गंभीर, आरोपी की तलाश जारी




फिरोजाबाद के बहादुरपुर गांव में सोमवार रात घरेलू विवाद के चलते एक किशोर को उसके चाचा ने गोली मार दी। 17 वर्षीय गोपाल कठेरिया गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी चाचा घटना के बाद मौके से फरार हो गया। यह घटना सोमवार रात जब गोपाल खेत से शौच कर घर लौट रहा था। पीछे से आए उसके चाचा लेखपाल (19 वर्षीय) ने उस पर गोली चला दी। गोली गोपाल की कमर के नीचे लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। घायल गोपाल ने अपने चाचा लेखपाल पर गोली मारने का आरोप लगाया है। परिजनों ने उसे तुरंत कस्बे के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, गोपाल की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तीन-चार महीने पुराने घरेलू विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है। ग्रामीणों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि गोपाल के मैनपुरी निवासी एक युवती से प्रेम संबंध थे और कुछ दिन पहले युवती के परिजनों ने उनकी जबरन शादी करा दी थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस आरोपी चाचा लेखपाल की तलाश में दबिश दे रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *