![]()
प्रतापगढ़ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भूमि विवाद और मारपीट के कई मामले सामने आए हैं। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर विभिन्न आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुंडा थाना क्षेत्र की नगर पंचायत निवासी मिथलेश कुमारी पत्नी विनोद सोनकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने बैनामे से खरीदी गई भूमिधरी जमीन पर राजस्व टीम की मौजूदगी में मेड़बंदी कराई थी। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी मौके पर पहुंचे और तैयार की गई मेड़ को तोड़ दिया। पीड़िता के अनुसार, दोबारा मेड़बंदी कराने का प्रयास करने पर आरोपियों ने उनके पति और देवर को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में तेज बहादुर, तीरथ लाल, पदारथ, अमृत लाल, केदार, बद्री प्रसाद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खेत गए युवक के साथ मारपीट एक अन्य मामले में कुंडा कोतवाली क्षेत्र के जमेठी गांव निवासी बृजेन्द्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 मई की सुबह वह खेत गया था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते महाजन का पुरवा के कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर इन्द्रापति, रोहित और दिनेश कुमार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सब्जी लेकर घर पहुंचे युवक से मारपीट लालगंज क्षेत्र के चकौड़िया गांव निवासी दिनेश कुमार गौतम ने आरोप लगाया कि 16 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे वह सब्जी लेकर घर पहुंचा था। इसी दौरान गांव के गोलू और रंजीत ने पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद होगी कार्रवाई पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
भूमि विवाद और मारपीट के तीन मामलों में मुकदमे दर्ज:प्रतापगढ़ में मेड़बंदी तोड़ने और धमकी देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी















Leave a Reply