![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में अक्षय पात्र फाउंडेशन अपना विस्तार करने जा रहा है। फाउंडेशन एक और मेगा किचेन स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जिला प्रशासन से भी इसके लिए अनुमति मिल चुकी है। मौजूदा समय में वाराणसी के 6 विकासखंडों में पढ़ने वाले करीब एक लाख बच्चों को यहां से प्रतिदिन गर्म भोजन पहुंचाया जा रहा है। अब एक और किचेन बनने के बाद यह करीब 1.80 लाख बच्चों तक यहां का भोजन पहुंचेगा। वैसे यह फाउंडेशन वाराणसी समेत विभिन्न प्रदेशों में 72 माडल किचेन चला रहा है। लेकिन सभी शहरों में अभी तक महज एक ही किचेन संचालित हो रहा है लेकिन काशी में अक्षय पात्र का दूसरा हाइटेक किचेन बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। अक्षय पात्र फाउंडेशन के अध्यक्ष युधिष्ठर प्रभु बताते हैं कि इस कार्य के लिए जिला प्रशासन के साथ बैठक हो चुकी है। शीघ्र ही तैयार करने का प्रयास होगा। चार साल पहले PM मोदी ने की थी शुरूआत वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार साल पहले ही अक्षय पात्र किचेन का उद्घाटन किया था। यहां से जनपद के 6 ब्लाकाें के सभी परिषदीय स्कूलों में मिड-डे-मील की सप्लाई होती है। यहां पूरा भोजन हाईटेक मशीनों से तैयार किया जाता है। एक साथ 20 हजार रोटियां मशीन से तैयार की जाती है। पूरी पैकिंग के बाद वाहनों से स्कूलों में खाना भेजा जाता है। खास बात यह है कि भोजन में सफाई और गुणवत्ता पर विशेष फोकस किया जाता है।
Source link
प्रतिदिन 1.80 लाख बच्चों तक खाना पहुंचाएगा ‘अक्षय पात्र’:वाराणसी में एक और किचेन बनाएगा फाउंडेशन, प्रतिदिन एक लाख बच्चों को मिल रहा गर्म भोजन















Leave a Reply