![]()
शिवपुरी के लक्ष्मीबाई रोड निवासी अभिषेक जैन ने अपने 4 वर्षीय बेटे की मौत के बाद सोशल मीडिया पर की गई अभद्र और भड़काऊ टिप्पणियों को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आहत पिता की शिकायत और सौंपे गए स्क्रीनशॉट के आधार पर पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के तीन अकाउंट धारकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभिषेक जैन के मुताबिक, उनके 4 वर्षीय बेटे अनय जैन की 15 मई 2026 की रात तराना थाना क्षेत्र में एक बस में आग लगने की दर्दनाक घटना में मृत्यु हो गई थी। इस भीषण हादसे के बाद से ही पूरा परिवार गहरे सदमे में है। इसी बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने इस संवेदनशील घटना से जुड़े वीडियो पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणियां करना शुरू कर दिया। इन सोशल मीडिया अकाउंट्स से किए गए कमेंट्स
अभिषेक जैन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि फेसबुक आईडी धारक राकेश जी और केदार सिंह गुर्जर के साथ-साथ इंस्टाग्राम आईडी धारक शुभम राजपूत ने घटना के वीडियो पर अमर्यादित टिप्पणियां कीं। पीड़ित पिता ने इन सभी आपत्तिजनक कमेंट्स के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सबूत के तौर पर सौंपे हैं ताकि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो सके। भावनाएं आहत करने और माहौल बिगाड़ने का आरोप
शिकायतकर्ता का कहना है कि इन अमर्यादित टिप्पणियों से उनके परिवार के अलावा दिगंबर जैन समाज, अग्रवाल समाज और शहर के नागरिकों की भावनाएं भी गहरी आहत हुई हैं। इन भड़काऊ टिप्पणियों के जरिए समाज में असंतोष फैलाने और शहर का शांतिपूर्ण माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
शिवपुरी में मासूम की मौत पर भड़काऊ टिप्पणी:पिता ने दर्ज कराई FIR, तीन सोशल मीडिया अकाउंट धारकों पर केस















Leave a Reply