Raipur BJP MLA Mobile Loot: Accused Nabbed in 8 Hours


रायपुर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
धरमलाल कौशिक से सिविल लाइन थाना इलाके में स्थित PWD ब्रिज के पास लूट हुई थी। - Dainik Bhaskar

धरमलाल कौशिक से सिविल लाइन थाना इलाके में स्थित PWD ब्रिज के पास लूट हुई थी।

रायपुर में बीजेपी विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूटने वाले वाले आरोपी को पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर अरेस्ट कर लिया। लूट की गुत्थी को सुलझने के लिए पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, क्राइम और साइबर सेल के 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी लगे हुए थे।

पुलिस अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले। केनाल रोड के सीसीटीवी कैमरे में लुटेरे के फरार होने का फुटेज पुलिस को मिला। कपड़ों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी नंबर के जरिए आरोपी का पता लगाकर उसे खम्हारडीह थाना क्षेत्र के राजीव नगर से पकड़ा।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मणिकांत ध्रुव (19) बताया। वह रैपिडो राइडर है। आरोपी पहले किसी आपराधिक वारदात में शामिल रहा है या नहीं, इसकी जांच में पुलिस अधिकारी जुटे हुए हैं। वहीं इस मामले में कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने कहा कि आम जनता के मामले में तेजी क्यों नहीं दिखाई जाती।

बता दें कि लूट का मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास का है।

डीसीपी सेंट्रल उमेश गुप्ता और एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल मौके पर जांच करते हुए।

डीसीपी सेंट्रल उमेश गुप्ता और एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल मौके पर जांच करते हुए।

पुलिस ने लूट के आरोपी को 8 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने लूट के आरोपी को 8 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है।

विकास उपाध्याय बोले- आम लोग अब भी इंतजार में

धर्मलाल कौशिक का मोबाइल लूटने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने कुछ ही घंटों में मोबाइल खोज निकाला। मामले में 2 डीसीपी, 2 एडीसीपी, 3 टीआई समेत करीब 30 जवान तुरंत एक्टिव हो गए।

उन्होंने सवाल उठाया कि आम लोगों के चोरी या गुम हुए मोबाइल मामलों में ऐसी तेजी क्यों नहीं दिखाई जाती? आम नागरिकों को अक्सर सिर्फ शिकायत नंबर, तारीख और इंतजार ही मिलता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को भी अपने खोए हुए मोबाइल वापस दिलाने की मांग करनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ में डेढ़ लाख से ज्यादा मोबाइल चोरी

केंद्र सरकार के संचार मंत्रालय और दूरसंचार विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में 1,53,374 मोबाइल चोरी या गुम हुए हैं। इनमें से 1,09,089 मोबाइल ट्रैक किए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने अब तक 48,960 मोबाइल रिकवर किए हैं, लेकिन बड़ी संख्या में पीड़ितों को अब भी उनके मोबाइल वापस नहीं मिल पाए हैं।

लोगों से अलर्ट रहने की अपील

इधर, रायपुर मध्य क्षेत्र पुलिस उपायुक्त उमेश प्रसाद गुप्ता ने मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रायपुर कमिश्नर के निर्देश पर अलसुबह पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है, लेकिन लोगों को भी सतर्क रहतना चाहिए। लोग सतर्क रहेंगे तो इस तरह की घटना का शिकार नहीं होंगे।

पुलिस उपायुक्त उमेश प्रसाद गुप्ता ने लोगों से सर्तक रहने की अपील की है।

पुलिस उपायुक्त उमेश प्रसाद गुप्ता ने लोगों से सर्तक रहने की अपील की है।

…………………..

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक से लूट, आरोपी अरेस्ट:मॉर्निंग वॉक के समय मोबाइल छीनकर भागा था, भूपेश बोले- ‘सुशासन’ पर तमाचा

पुलिस ने लूट के आरोपी रैपिडो राइडर को अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस ने लूट के आरोपी रैपिडो राइडर को अरेस्ट कर लिया है।

रायपुर में बीजेपी विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट का शिकार हो गए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *