![]()
बरेली में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है और तापमान नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। आज सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बरेली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यह पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक है, क्योंकि पिछले साल इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह 7 बजे से ही तीखी धूप निकलने के कारण आम जनजीवन पूरी तरीके से प्रभावित हो गया है। सड़कों पर सन्नाटा और ऑरेंज अलर्ट
बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी की वजह से मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर के वक्त गर्म हवाओं और हीट वेव के थपेड़ों के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है, जिससे सड़कों पर पूरी तरीके से सन्नाटा पसर जाता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दिनों में पारा और अधिक बढ़ेगा, जिससे हीट वेव का खतरा और ज्यादा गहरा सकता है। प्रशासन की अपील और डॉक्टरों की सलाह
इस जानलेवा धूप में निकलने से लोगों को स्किन की प्रॉब्लम और डिहाइड्रेशन की समस्या हो रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने जनता से अपील की है कि दोपहर के वक्त बहुत जरूरी काम होने पर ही सिर को ढककर बाहर निकलें, अन्यथा घर में ही रहें। वहीं डॉक्टरों ने सलाह दी है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें। भीषण गर्मी से बचाव के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी, ओआरएस (ORS) और ग्लूकोज पीते रहें ताकि सेहत महफूज रहे।
Source link
बरेली में टेंपरेचर 42 डिग्री, हीट वेव का जबरदस्त टॉर्चर:भीषण गर्मी ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ा, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट















Leave a Reply