दूध टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे डोडाचूरा:मंदसौर पुलिस ने 160 किलो से ज्यादा माल पकड़ा,दो वाहन जब्त




मंदसौर जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। शनिवार को सुवासरा और अफजलपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 160 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त कर दो वाहनों को कब्जे में लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूध टैंकर में छिपाकर ले जाया जा रहा था डोडाचूरा सुवासरा थाना पुलिस ने नई आबादी धानखेड़ा कच्चे रास्ते गणेश मगरा क्षेत्र में दबिश देकर एक पिकअप दूध टैंकर वाहन से भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा बरामद किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ की खेप वाहन में छिपाकर ले जाई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी भारतसिंह पिता नारायण सिंह सौंधिया (32) निवासी ग्राम डुंगरखेड़ी थाना शामगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पिकअप दूध टैंकर क्रमांक MP14GC2706 में छिपाकर रखे गए 9 प्लास्टिक कट्टों में भरा कुल 94 किलो 300 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1 लाख 88 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने करीब 12 लाख रुपये कीमत का दूध टैंकर वाहन भी जब्त किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त डोडाचूरा उसके साथी संदीपसिंह पिता सरदारसिंह सौंधिया राजपूत निवासी डुंगरखेड़ी द्वारा भरवाया गया था। मामले में संदीपसिंह फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज सुवासरा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 139/26 के तहत धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। अफजलपुर पुलिस की नाकाबंदी में पकड़ी गई बोलेरो इधर अफजलपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बोलेरो वाहन से अवैध डोडाचूरा की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोलेरो वाहन क्रमांक MP44CA5999 में डोडाचूरा भरकर बाहरी तस्कर को सप्लाई करने ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को बामुश्किल रोका। वाहन चालक ने अपना नाम विशाल पिता मांगीलाल निवासी निपानिया थाना अफजलपुर बताया। बोलेरो से 65 किलो से ज्यादा डोडाचूरा बरामद तलाशी लेने पर वाहन में रखे चार कट्टों से कुल 65 किलो 700 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 24 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर करीब 7 लाख रुपये कीमत की बोलेरो भी जब्त कर ली। मामले में थाना अफजलपुर पर अपराध क्रमांक 115/2026 के तहत धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से खरीदार, सप्लायर और पूरे नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस मंदसौर पुलिस द्वारा जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को हुई इन दोनों बड़ी कार्रवाइयों को पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब जब्त डोडाचूरा के स्रोत और इससे जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *