![]()
गोंडा में स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की टक्कर के बाद हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना कटरा बाजार थाना क्षेत्र के रामापुर गांव के पास हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों वाहनों के चालकों के साथ मारपीट की है। जानकारी के अनुसार, यह घटना कल सोमवार देर शाम गोंडा-आर्यनगर मार्ग पर रामापुर गांव के पास हुई है। रामापुर की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो ने वहां खड़े ई-रिक्शा को टक्कर मार दी थी। टक्कर में ई-रिक्शा में सवार निर्मल और सनी घायल हो गए थे, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया है। टक्कर के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो चालक राहुल कुमार (वीरपुर डीहा निवासी) और ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग किस तरह विवाद कर रहे हैं और चालकों के बाल खींचकर व कॉलर पकड़कर मारपीट कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कटरा बाजार थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।कटरा बाजार थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत हुई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार करा दिया गया है और पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों वाहनों की इतनी जोरदार टक्कर थी कि स्कॉर्पियो और ई रिक्शा दोनों पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गए स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ई-रिक्शे में कोई बैठा नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
Source link
गोंडा में स्कॉर्पियो-ई-रिक्शा टक्कर, मारपीट का VIDEO:स्थानीय लोगों ने चालकों के साथ की मारपीट, पुलिस जांच जारी
















Leave a Reply