![]()
बैतूल जिले के शाहपुर थाना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर लूट के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, 10 हजार रुपए नकद और अन्य सामग्री बरामद की है। घटना में इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त कर लिया गया है। यह घटना 3 मई को हुई थी। डेयरी उत्पाद वितरक राजू कोडले डिलीवरी के लिए जा रहे थे। निशाना जोड़ के आगे चंडी माता मंदिर के पास एनएच-46 पर एक सफेद अल्टो कार सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका। आरोपियों ने टक्कर का बहाना बनाकर राजू कोडले से पैसे मांगे। जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उनका मोबाइल, 10 हजार रुपए नकद तथा कुछ डेयरी उत्पाद छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की। पहचान होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेंद्र उर्फ बनडू (32) निवासी नांदा भीमपुर, थाना चिचोली और अंकलेश (20) निवासी आकी रैययत चिल्लोद, थाना मोहदा शामिल हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविंद कुमरे, उप निरीक्षक सोनम साहू सहित पुलिस टीम और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Source link
डिलीवरी बॉय से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार:डेयरी प्रोडक्ट वितरक से हुई थी लूट, मोबाइल-नकद बरामद















Leave a Reply