![]()
धार आबकारी विभाग जिले में अवैध मदिरा के परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चला रहा है। इसी अभियान के तहत सोमवार देर रात इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जेतपुरा फाटा पर बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन से 24 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई। कार्रवाई में करीब 4 लाख 70 हजार रुपए कीमत की शराब और वाहन जब्त किया गया है। धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना के आदेशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन और सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिनेश उदेनिया के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इंदौर की ओर से एक महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP11BE0572 में अवैध शराब भरकर धार की ओर लाई जा रही है। सूचना मिलते ही आबकारी टीम ने जेतपुरा फाटा क्षेत्र में घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें दबंग कैन बीयर की 24 पेटियां भरी मिलीं। टीम ने वाहन से कुल 276 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त की। हालांकि, कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। आबकारी विभाग ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आबकारी अधिकारियों के अनुसार, पूरी कार्रवाई नवीन वैधानिक प्रक्रिया के तहत की गई। कार्रवाई के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। विभाग द्वारा जब्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 70 हजार रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक राजकुमार शुक्ला, मुख्य आरक्षक कैलाश बघेल, आरक्षक रामसिंह बामनिया, राजेन्द्र पवार, आशीष माली और पवन ठाकुर की भूमिका रही। आबकारी विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
जेतपुरा फाटा पर स्कॉर्पियो से 24 पेटी शराब जब्त:आबकारी विभाग ने जब्त किया 4.70 लाख का माल, आरोपी फरार















Leave a Reply