रायपुर में 24 घंटे के भीतर 3 चाकूबाजी:खमतराई, टिकरापारा और विधानसभा क्षेत्र में वारदात; नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार




राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते 24 घंटे के भीतर खमतराई, टिकरापारा और विधानसभा थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। इनमें विधानसभा क्षेत्र के आमासिवनी बस्ती में पैसों के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम राकेश गुप्ता उर्फ पानी, देवदास उर्फ हड्डी बंजारे और विनोद उर्फ विक्की हिरवानी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के पीएम आवास आमासिवनी की है। आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा पुलिस जल्द करेगी। अब पढ़े क्या है पूरा मामला विधानसभा पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात जोनल गश्त के दौरान करीब 1:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची टीम ने युवक की पहचान 35 वर्षीय सुकृत खांडे के रूप में की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जांच में सामने आया कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने मिलकर सुकृत पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को देर रात गिरफ्तार किया। सभी आरोपी आमासिवनी और आसपास के इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। खमतराई और टिकरापारा में भी चाकूबाजी खमतराई और टिकरापारा थाना क्षेत्र में भी चाकूबाजी की अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि इन मामलों में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन घायलों का इलाज जारी है। टिकरापारा इलाके में हुई चाकूबाजी में घायल युवक का नाम बलराम शर्मा बताया जा रहा है। वहीं खमतराई पुलिस ने चाकूबाजी मामलें में दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर एफआईआर दर्ज की है। यहां पर चाकूबाजी में शामिल युवकों का नाम अनिकेत, जीवन, पीयूष और आयुष बताया जा रहा है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा डीएसपी ग्रामीण वीरेंद्र चतुर्वेदी ने आमासिवनी इलाके में चाकूबाजी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। डीएसपी ग्रामीण के अनुसार सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करके आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *