हमीरपुर में दुकानदार को केबल और बेल्ट से पीटा:दबंग दुकान से उठा ले गए, बंधकर बनाकर मारपीट की; पुलिस तलाश में जुटी




हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में परचून की दुकान चलाने वाले एक दलित युवक को दबंगों द्वारा बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंग युवक को दुकान से उठाकर अपने घर ले गए, जहां लाठी-डंडों, केबल और बेल्टों से उसकी जमकर पिटाई की गई। देर रात किसी तरह पीड़ित घर पहुंचा तो उसकी हालत देख परिजन घबरा गए। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। घटना सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव की है। गांव निवासी संदीप वर्मा गांव में परचून की दुकान चलाता है। संदीप के मुताबिक सोमवार शाम गांव के कुछ दबंग उसे दुकान से जबरन उठाकर अपने घर ले गए। वहां उसे कई घंटों तक बंधक बनाकर रखा गया और जानवरों की तरह पीटा गया। आरोप है कि दबंगों ने उसके ऊपर लाठी-डंडों, केबल और बेल्टों से हमला किया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित ने बताया कि देर रात वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर गिरते-पड़ते अपने घर पहुंचा। उसकी हालत देखकर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।मामले में सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *