Raipur-Tadoki MEMU Train: 12 Coaches & Extended Halt for Passengers



दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर MEMU पैसेंजर ट्रेन (68764/68765) में बड़ा बदलाव किया है। अब इस ट्रेन में 8 कोच की जगह 12 कोच लगाए गए हैं।

.

इसके साथ ही कम लंबाई वाले प्लेटफॉर्म वाले स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव समय में भी बढ़ोतरी की गई है। नई व्यवस्था 18 मई 2026 से लागू कर दी गई है।

यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

रेल प्रशासन के मुताबिक अतिरिक्त 4 कोच जुड़ने से यात्रियों को बैठने और सफर करने में ज्यादा सुविधा मिलेगी। लंबे समय से इस रूट पर यात्रियों की ओर से कोच बढ़ाने की मांग की जा रही थी। खासकर ऑफिस, बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

छोटे प्लेटफॉर्म वाले स्टेशनों पर 3 मिनट रुकेगी ट्रेन

रेलवे ने रिसामा, गुंडरदेही, लाटाबोर और कुसुमकसा जैसे कम लंबाई वाले प्लेटफॉर्म वाले स्टेशनों पर ठहराव समय भी बढ़ा दिया है। पहले ट्रेन यहां सिर्फ 1 मिनट रुकती थी, लेकिन अब 3 मिनट तक रुकेगी। यानी यात्रियों को चढ़ने-उतरने के लिए पहले से ज्यादा समय मिलेगा।

यात्रियों से लिया जाएगा फीडबैक

रेल प्रशासन ने इस रूट के यातायात निरीक्षक और वाणिज्य निरीक्षकों को यात्रियों से फीडबैक लेने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा के बाद भविष्य में और फैसले लिए जा सकते हैं।

68764 रायपुर-ताड़ोकी MEMU का नया समय

स्टेशन आगमन प्रस्थान
रायपुर 18:00 बजे
मरौदा 19:15 बजे 19:25 बजे
रिसामा 19:38 बजे 19:41 बजे
गुंडरदेही 19:52 बजे 19:55 बजे
लाटाबोर 20:11 बजे 20:14 बजे
कुसुमकसा 20:42 बजे 20:45 बजे
ताड़ोकी 22:45 बजे

68765 ताड़ोकी-रायपुर MEMU का नया समय

स्टेशन आगमन प्रस्थान
ताड़ोकी 10:25 बजे
कुसुमकसा 11:51 बजे 11:59 बजे
लाटाबोर 12:27 बजे 12:30 बजे
गुंडरदेही 12:49 बजे 12:52 बजे
रिसामा 13:00 बजे 13:03 बजे
मरौदा 13:30 बजे 13:40 बजे
रायपुर 15:40 बजे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *