![]()
जांजगीर-चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा में जमीन विवाद ने तनाव का रूप ले लिया। यहां खेत में खड़ी धान की फसल में आग लगा दी गई। जमीन मालिकों ने कुछ महिलाओं और बाहरी लोगों पर फसल कटवाने और आगजनी कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जमीन मालिक संजीव तिवारी ने बताया कि कुछ महिलाएं कोरबा से आए कथित गुंडों के साथ उनकी निजी जमीन पर पहुंचीं और जबरन फसल कटवाने लगीं। जब उन्होंने इसका वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपियों ने उनका मोबाइल छीन लिया। कट्टे से जान से मारने की धमकी का आरोप संजीव तिवारी का आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और कट्टे से जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि 18 मई को इस मामले की शिकायत थाने में की गई थी। उनका कहना है कि शिकायत के बाद बदले की भावना से खेत में आग लगा दी गई। आरोप यह भी है कि गांव के अन्य किसानों की निजी जमीनों पर लगी फसल भी जबरन कटवाई गई है। घटना से किसानों में नाराजगी घटना के बाद गांव में किसानों के बीच आक्रोश का माहौल है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और खेत में लगी आग बुझाने का प्रयास किया गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Source link
जांजगीर-चांपा में जमीन विवाद में खेत में लगा दी आग:महिलाओं पर आरोप,वीडियो बनाने पर मोबाइल छीना और कट्टे से मरने की धमकी दी















Leave a Reply