Raigarh Elephant Beats Heat Spraying Water From Trunk VIDEO


गर्मी से बचने के लिए हाथी सुंड में पानी भरकर खुद पर छिंटता हुआ

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक हाथी का VIDEO सामने आया है। जिसमें हाथी गर्मी से बचने के लिए दिन के समय पानी की टंकी के पास पहुंच गया और अपने सुंड से पानी भरकर अपने उपर छिंटने लगा। जिसका वीडियो भी हाथी ट्रेकरों ने बनाया। जिसके बाद अब वह वीडियो वायरल हो

.

हाथी के नहाने का VIDEO रविवार का है। रायगढ़ और ओड़िसा बॉर्डर के पास बंगुरसिया पूर्व सर्किल के बरकछार बीट में यह हाथी किसानों के खेत में बने टंकी के पास पहुंचा।

जहां बंजारी मंदिर के पास टंकी के पास पहुंचकर हाथी पानी पीने के साथ ही नहाने लगा। सुंड में पानी भरकर हाथी अपने शरीर में छिंटते रहा।

गर्मी से बचने के लिए काफी देर तक हाथी वहीं नहाते रहा। इसके बाद शाम ढलने के बाद हाथी जंगल के रास्ते से बंगुरसिया सर्किल के घने जंगल में चले गया।

वहीं सोमवार को हाथी बरझरिया पारा के पास बने पानी की टंकी में पहुंच गया और यहां भी काफी देर तक यहां रहा। हाथी की लगातार निगरानी हाथी ट्रेकर व वनकर्मी कर रहे थे।

हाथी रात में जंगल से निकलकर बरझरियापारा के पास पहुंच गया

हाथी रात में जंगल से निकलकर बरझरियापारा के पास पहुंच गया

रात में 1 किसान का फसल बर्बाद किया ऐसे में जब हाथी रात में बड़झरिया पारा पहुंचा तो वनकर्मियों के द्वारा सर्तकता बरती जा रही थी कि हाथी बस्ती तरफ नहीं आए, लेकिन वह रात में चक्रधरपुर-नवागांव की ओर चले गया।

जहां नवागांव में 1 किसान कृपा सिंधु के खेत में पहुंचा और वहां धान के फसल को नुकसान किया। इसके बाद वापस जंगल लौट गया। जहां सुबह कक्ष क्रमांक 915 में वह विचरण कर रहा है।

लगातार उसकी निगरानी की जा रही इस संबंध में बंगुरसिया पूर्व सर्किल की प्रभारी प्रेमा तिर्की ने बताया कि हाथी के नहाने का वीडियो बरकछार बीट के पास का है।

रात में भी हाथी बरझरियापारा के पास आ गया था। सिंगल हाथी है और इसकी लगातार निगरानी की जा रही है। आसपास के प्रभावित गांव में मुनादी भी कराई गई है। इसके अलावा हाथी प्रभावित जंगल की ओर अकेले जाने से ग्रामीणों को मना किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *