![]()
आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के बाईखेड़ा गांव में एक ट्रैक्टर आटा चक्की फटने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में दरवाजे पर बैठे एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान बेताल उर्फ सूखा के रूप में हुई है, जो अपने भाई अजय पाल के दरवाजे पर बैठे थे। घायलों में चक्की मालिक भूपेंद्र सिंह, प्रमोद, साध्वी, गोपाल, भूदेवी और पवन शामिल हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना अजय पाल के दरवाजे पर रास्ते में खड़ी एक ट्रैक्टर आटा चक्की में हुई। चक्की आटा पीस रही थी, तभी अचानक तेज धमाके के साथ फट गई। चक्की के पत्थर के टुकड़े हवा में उड़ने लगे, जिनकी चपेट में आने से बेताल की मौत हो गई। हादसे में अजय पाल का दरवाजा भी टूट गया और एक मवेशी की भी पत्थर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मलपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर क्राइम सचिन जावला मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
Source link
आगरा में ट्रैक्टर आटा चक्की फटी:दरवाजे पर बैठे किसान की मौत, आधा दर्जन लोग घायल















Leave a Reply