सूरजपुर में ट्रैक्टर नाले में पलटा, ड्राइवर की मौत:रास्ता काफी खराब और जोखिम भरा, सड़क सुधार और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग




सूरजपुर जिले में बालू लेने जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना केवरा से कुसमुसी जाते समय सिंदरी नाले के पास हुई। मृतक की पहचान भैयाथान के दर्रीपारा निवासी भुवनेश्वर देवांगन (35) के रूप में हुई है। वह केवरा से कुसमुसी की ओर बालू लेने जा रहा था, तभी सिंदरी नाले के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नीचे पलट गया। तेज रफ्तार और असावधानी से हुआ हादसा घटना की सूचना मिलते ही बसदेई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और असावधानी को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुधार,सुरक्षा इंतजाम की मांग की स्थानीय लोगों के अनुसार, कुसमुसी-सिंदरी नाला का रास्ता काफी खराब और जोखिम भरा है। बालू परिवहन के लिए इसी मार्ग से बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों का आवागमन होता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुधार और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क कर रही है और पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *