मुर्गियों के लालच में पिंजरे में फंसा तेंदुए का शावक:चांदपुर में वन विभाग ने किया रेस्क्यू, लोगों की भीड़ बढ़ने से बेचैन दिखा




बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के तालमपुर इलाके में रविवार सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुए का शावक कैद मिला। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था, जिसके बाद वन विभाग ने इलाके में पिंजरा लगाया था। जानकारी के अनुसार, शिकार की तलाश में निकला तेंदुए का शावक मुर्गियों के लालच में पिंजरे के अंदर चला गया और वहीं फंस गया। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने जब पिंजरे में तेंदुए को देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। भीड़ बढ़ने से शावक पिंजरे के अंदर बेचैन नजर आया। वन विभाग ने किया रेस्क्यू सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक तेंदुए के शावक को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय ले गई। वन रैंजर दुष्यंत सिंह ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ लगभग सात महीने का शावक है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इलाके में अब भी बना है डर वन विभाग के अनुसार, क्षेत्र में दहशत फैलाने वाला व्यस्क तेंदुआ अभी पकड़ में नहीं आया है। इसी वजह से तालमपुर और आसपास के गांवों में लोगों के बीच अभी भी भय का माहौल बना हुआ है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *