खनिज विभाग का अवैध उत्खनन-परिवहन पर कार्रवाई:GPM में 2 जेसीबी, 3 ट्रैक्टर और 1 टिप्पर वाहन जब्त किए गए




गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में खनिज विभाग ने अवैध रेत और मुरुम के उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 2 जेसीबी, 3 ट्रैक्टर और 1 टिप्पर वाहन जब्त किए गए। खनिज विभाग की टीम ने टिकरकला क्षेत्र में अवैध उत्खनन में शामिल एक जेसीबी जब्त की। वहीं रूमगा क्षेत्र से एक टिप्पर और एक ट्रैक्टर वाहन पकड़ा गया। इसके अलावा कोटमी क्षेत्र में मुरुम का अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर वाहन भी जब्त किया गया। अवैध रेत परिवहन में लगे एक अन्य ट्रैक्टर पर भी कार्रवाई की गई। अवैध खनिज परिवहन पर कानूनी कार्रवाई खनिज विभाग के अनुसार, सभी वाहन मालिकों के खिलाफ खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(1), 21(5) और 23(क) के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अर्थदंड या समझौता राशि जमा करने के बाद ही वाहनों को छोड़ा जाएगा। अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ अभियान जारी खनिज विभाग ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस अभियान में सहायक खनिज अधिकारी आदित्य मानकर, खनि निरीक्षक सुजीत कंवर, खनि सिपाही शिवकुमार लहरे और नगर सैनिक सतीश साहू शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *