![]()
श्योपुर जिले के सलमानिया साइलो केंद्र पर मंगलवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी ठप होने से किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र पर करीब 1500 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गेहूं लेकर कतार में खड़ी रहीं। किसानों का कहना था कि शासन ने 23 मई तक खरीदी की अंतिम तिथि तय की है, लेकिन साइलो केंद्र पर क्षमता पूरी होने का हवाला देकर तुलाई रोक दी गई। किसानों का प्रदर्शन, नारेबाजी स्थिति बिगड़ने पर किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंड़ला मौके पर पहुंचे। इसके बाद किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और खरीदी व्यवस्था पर नाराजगी जताई। इस दौरान गेहूं की तुलाई पूरी तरह बंद हो गई। प्रशासन के आश्वासन के बाद माने किसान डिप्टी कलेक्टर विजय शाक्य मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की। उन्होंने शासन को स्थिति से अवगत कराकर समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही सोसाइटियों के माध्यम से खरीदी कराने की बात कही। हालांकि, सोसाइटी प्रबंधकों ने मजदूरों की कमी का हवाला देकर खरीदी में असमर्थता जताई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। लगातार विरोध और बातचीत के बाद दोपहर करीब 3 बजे साइलो केंद्र पर गेहूं खरीदी दोबारा शुरू हो सकी।
Source link
सलमानिया साइलो केंद्र पर गेहूं खरीदी ठप:1500 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी, किसानों ने किया हंगामा















Leave a Reply