![]()
बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव महोरी की है, जहां पूजा (35) पत्नी शेर सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हुई। पूजा की शादी मई 2018 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। परिवार खेतीबाड़ी कर जीवन यापन करता है। ससुराल पक्ष के अनुसार, सोमवार शाम करीब चार बजे पूजा की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए बिसौली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के जेठ प्रदीप ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही पूजा की हालत गंभीर हो चुकी थी। मृतका का मायका थाना बिसौली क्षेत्र के गांव पेंगा जरारे में है। मृतका के भाई पुष्पेंद्र ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को ससुराल वालों ने मारपीट कर मार डाला। उन्होंने इस संबंध में थाना फैजगंज बेहटा में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है और निष्पक्ष जांच तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर थाना फैजगंज बेहटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
Source link
बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया















Leave a Reply