संभल में कुत्तों को शिफ्ट करने की तैयारी शुरू:डिप्टी सीवीओ की अपील, हटाने तक खाना दें, वरना हिंसक हो जाएंगे




संभल में कुत्तों के हमले के बाद पशु चिकित्सा विभाग और नगर पालिका परिषद सक्रिय हो गए हैं। विभाग ने जिला संयुक्त चिकित्सालय सहित सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर कुत्तों को पकड़ने और स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर 2 बजे, पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी सीवीओ बीबी सिंह संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र स्थित शेर खां सराय के जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी के साथ अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों का जायजा लिया। गर्मी के कारण जानवरों में तनाव बढ़ जाता है डिप्टी सीवीओ बीबी सिंह ने बताया कि कस्बा क्षेत्र के कुछ कुत्तों को सुरक्षित रूप से दूसरी जगह स्थानांतरित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब तक इन कुत्तों को शिफ्ट नहीं किया जाता, तब तक उन्हें खाना और पानी देना बंद न करें। बीबी सिंह ने चेतावनी दी कि यदि कुत्तों को खाना-पानी नहीं मिला, तो वे हिंसक हो सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मई और जून में अत्यधिक गर्मी के कारण जानवरों में तनाव बढ़ जाता है, जिससे उन्हें भोजन ढूंढने में परेशानी होती है। डॉ. लोधी ने इस बात पर जोर दिया कि इंसान और कुत्ते हमेशा से साथ रहते आए हैं और उन्हें आगे भी साथ रहना चाहिए। उनका मानना है कि जानवरों को इंसानी जीवन से पूरी तरह दूर करना पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को बिगाड़ सकता है, इसलिए दोनों के बीच संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *