![]()
कोंडागांव जिले के फरसगांव नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-01 (महात्मा गांधी वार्ड) और वार्ड क्रमांक-12 (वीरांगना रानी दुर्गावती वार्ड) में पार्षद पद के उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। वार्ड क्रमांक 01 से भाजपा ने प्रेम नाग को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने उमेश सोना पर दांव खेला है। वहीं, वार्ड क्रमांक 12 में भाजपा ने छबीला नेताम को मैदान में उतारा है, तो कांग्रेस ने पूर्व पार्षद सावित्री मरकाम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों की वार्ड के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। दोनों पार्षदों के निधन के बाद उपचुनाव जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 01 के कांग्रेस पार्षद राजेश सोना का 17 फरवरी 2026 को निधन हो गया था। इसी तरह वार्ड क्रमांक 12 की कांग्रेस पार्षद सुशीला मरकाम का भी आकस्मिक निधन हो गया था, जिसके बाद ये सीटें रिक्त हुई थीं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने इन सीटों पर उपचुनाव कराने का फैसला लिया है। पूरे प्रदेश में नगरपालिका और नगर पंचायतों के कुल 17 वार्डों में पार्षद पद और एक अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। फरसगांव में पूर्व में दोनों पार्षद कांग्रेस के थे, इसलिए कांग्रेस के लिए इन सीटों को बचाना एक बड़ी चुनौती है। विधायक पर जीत की जिम्मेदारी वहीं, केशकाल से भाजपा विधायक नीलकंठ टेकाम के लिए भी यह एक बड़ा कार्य है कि वे दोनों सीटें भाजपा की झोली में डालें। उन्होंने विधानसभा चुनाव मात्र 5 हजार मतों के अंतर से जीता था। अब सत्ता में भाजपा होने के कारण पार्टी को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। सोमवार को दाखिल किया नामांकन निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होते ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर गए हैं। प्रत्याशी, कार्यकर्ता और नेता भीषण गर्मी के बावजूद घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। सोमवार को नामांकन दाखिल करने के दौरान फरसगांव नगर पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया। भाजपा की ओर से विधायक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। प्रशासन द्वारा संबंधित वार्डों में आचार संहिता लागू कर दी गई है।
Source link
फरसगांव उपचुनाव…भाजपा-कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी:दोनों वार्ड के उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, भीषण गर्मी के बावजूद नेता-कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार कर रहे














Leave a Reply