![]()
कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में कोयला परिवहन को लेकर हुए विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को उनकी नौकरी से भी हटवा दिया है। यह मामला दीपका थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 188/2026 से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1), 296, 351(3) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। ड्यूटी से लौटते समय किया हमला प्रार्थी राहुल सिंह ने पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल को वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान दीपका स्थित क्रांति दुकान के पास आरोपी चंदन सिंह और राहुल सिंह अपने साथियों के साथ कार से पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने राहुल सिंह को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। आसपास लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल राहुल सिंह ने पहले इलाज कराया, इसके बाद दीपका थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी। दोनों आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में चंदन सिंह (25) और राहुल सिंह (24) शामिल हैं। दोनों मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी हैं और वर्तमान में कोरबा जिले के झाबर क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेज दिया गया। कोयला परिवहन में दबदबे को लेकर विवाद प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हमला खदान क्षेत्र में कोयला परिवहन के काम में दबदबा कायम करने को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि इस विवाद में पांडे और आशीष रोड लाइन नामक कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा जुड़ी हुई है। जिला बदर की तैयारी में पुलिस पुलिस अब आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। अधिकारियों के मुताबिक दोनों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Source link
कोयला वर्चस्व को लेकर दो कंपनियों में खूनी संघर्ष:कोरबा में कोयला परिवहन विवाद में युवक पर हमला, हत्या के प्रयास में 2 आरोपी गिरफ्तार















Leave a Reply