पानी सप्लाई सिस्टम की जांच पर निकले निगम:पुराने प्लांट में भी स्काडा सिस्टम लगाने के निर्देश




रायपुर में गर्मी और बारिश से पहले पेयजल व्यवस्था को लेकर नगर निगम अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। निगम आयुक्त संबित मिश्रा मंगलवार को शहर के जल आपूर्ति सिस्टम का निरीक्षण करने फील्ड पर पहुंचे। आयुक्त ने सागर, सरिता, नीर, क्षीर और खारून इंटेकवेल की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। इसके साथ ही रावणभाठा फिल्टर प्लांट पहुंचकर वहां चल रही प्रक्रियाओं और व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नए 80 एमएलडी फिल्टर प्लांट में लगे स्काडा सिस्टम को भी देखा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पुराने फिल्टर प्लांट में भी जल्द स्काडा सिस्टम लगाने का प्रस्ताव तैयार किया जाए। आयुक्त ने कहा कि नए प्लांट में स्काडा सिस्टम की लगातार मॉनिटरिंग की जाए, ताकि जल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावी तरीके से संचालित हो सके। बारिश से पहले क्लोरीनेशन और पानी सप्लाई पर फोकस रावणभाठा फिल्टर प्लांट में आयुक्त ने बारिश से पहले क्लोरीनेशन की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही गर्मी के मौसम में शहर के सभी जलागारों में रोजाना जलभराव और पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शहरवासियों को लगातार शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त जल लोकेश्वर साहू, कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेंद्र, सहायक अभियंता योगेंद्र देवांगन, उप अभियंता रमेश पटेल समेत जल विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *