Surajpur Theft Punishment | Mob Justice FIR Video


सूरजपुर (छत्तीसगढ़)30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को चोरी के आरोप में दो युवकों को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चोरी का सामान लिए युवक दिखाई दे रहे हैं।

पीड़ित युवकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि अगर युवकों के साथ मारपीट की गई है तो दोषियों पर कार्रवाई होगी। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है। बता दें कि एक महीने के भीतर यह दूसरी घटना है।

इससे पहले भी पस्ता गांव चोरी के शक में युवक का आधा सिर मुंडवा कर उसके गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई थी। इसके बाद मारपीट करते हुए उसे उसकी पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया गया था।

दोनों पीड़ित युवक खेती-किसानी का काम करते हैं।

दोनों पीड़ित युवक खेती-किसानी का काम करते हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, छिंदिया गांव के रहने वाले धनसाय (35) और मुकेश (25) पर खेती-किसानी करते हैं। दोनों पर खेत से समरसिबल पंप चोरी करने के आरोप है। ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने धनसाय और मुकेश को रंगहाथों चोरी करते हुए पकड़ा है।

ग्रामीणों ने दोनों को सजा के तौर पर जूते-चप्पलों की माला पहनाई। इतना ही नहीं चोरी का सामान उनके हाथ और पीठ पर लादकर पूरे गांव में घुमाया गया, जिसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस बोली- आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

हालांकि पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों का मुलाहिजा कराया जा रहा है। अगर उनके साथ मारपीट की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि युवकों को इस तरह गांव में घुमाने वाले ग्रामीणों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

……………………..

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

आधा सिर मुंडवाया, जूते-चप्पल की माला पहनाई, अर्धनग्न कर घुमाया,VIDEO: चोरी के शक में ग्रामीणों ने दी सजा; पत्नी से भी बदसलूकी, रेप की धमकी

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चोरी के शक में युवक को गांव वालों ने अमानवीय सजा दी है। युवक का आधा सिर मुंडवा कर उसके गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई। इसके बाद मारपीट करते हुए उसे उसकी पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया गया। पत्नी का कहना है कि उससे भी मारपीट की गई और रेप कर जान से मारने की धमकी दी गई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *