हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार:नोएडा में कूड़ा और नाली विवाद में हुई थी साजन भाटी की हत्या




ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। यह घटना 5/6 मई की रात थाना सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम साकीपुर में हुई थी। नाली के पानी की निकासी और कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में साजन भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चाचा की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में वीर सिंह, मंगेश उर्फ टिल्लू (दोनों भाई) और उनकी मां वीरवती को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना के बाद से आरोपी नेमपाल उर्फ मैमपाल फरार चल रहा था। थाना सूरजपुर पुलिस ने स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर आज नेमपाल उर्फ मैमपाल को मोजरबीयर गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि 5/6 मई की रात साजन भाटी एक शादी समारोह से वापस आया था। घर के बाहर खड़े टिल्लू और उसके भाइयों ने उसके साथ विवाद किया और फिर उसे तीन गोलियां मार दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *