![]()
कोरबा जिले के सीतामढ़ी इलाके में 15 से अधिक बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों समेत परिवार के लोगों के साथ मारपीट की है। इस घटना में नैना गोस्वामी और उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ितों ने कोतवाली थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता नैना गोस्वामी के अनुसार, यह हमला पुराने विवाद को लेकर किया गया। मंगलवार को 15-20 की संख्या में बदमाश लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और नैना, उनकी बहन, बच्चे और जीजा के साथ बेरहमी से मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कई महिलाएं हमले में जख्मी मारपीट में नैना गोस्वामी बुरी तरह जख्मी हो गईं, उनके हाथ, पीठ और चेहरे पर चोट के निशान देखे गए हैं। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज भी प्राप्त किए गए हैं, जिनमें आरोपी घर में घुसते और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करते हुए स्पष्ट दिख रहे हैं। किसी बड़ी अनहोनी की आशंका पीड़िता ने बताया कि पूरा परिवार दहशत में है और उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए लगातार धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित परिवार ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
Source link
कोरबा में 15 बदमाशों ने घर में घुसकर पीटा:महिलाओं-बच्चों से मारपीट, दो घायल; पुरानी रंजिश में हमला, दोनों पक्षों पर केस दर्ज















Leave a Reply