बुलंदशहर की गंग नहर में युवक डूबा:नहाते समय लापता हुआ, MDRF का चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन




बुलंदशहर के बलीपुरा स्थित गंग नहर में नहाते समय एक 25 वर्षीय युवक डूब गया। युवक अपने भाई के साथ नहर पर नहाने पहुंचा था, जहां गहरे पानी में जाने के बाद वह लापता हो गया। लापता युवक की पहचान वीसा कॉलोनी निवासी शाहिद के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। राज्य आपदा सुरक्षा बल (NDRF) की टीम ने लापता युवक की तलाश में तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कई प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और पूरी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। फिलहाल, डूबे हुए युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। तलाश अभियान लगातार जारी है और टीमें उसकी खोज में जुटी हुई हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लापता युवक को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *