विदिशा में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगेगा शिविर:बिल, मीटर और नए कनेक्शन की शिकायतों का मौके पर होगा त्वरित निराकरण




मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी विदिशा शहर में “संपर्क अभियान” के तहत एक विशेष बिजली समाधान शिविर का आयोजन कर रही है। यह शिविर कल (बुधवार) जालोरी गार्डन में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण करना है। एमपीएमकेवीवीसीएल शहर जोन-2 द्वारा आयोजित इस शिविर में मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 27 और 28 के बिजली उपभोक्ता शामिल हो सकेंगे। शिविर में बिजली बिल, मीटर संबंधी शिकायतें, खराब विद्युत आपूर्ति, नए कनेक्शन और अन्य सभी प्रकार की विद्युत समस्याओं का समाधान किया जाएगा। रामसहाय, दुर्गानगर, हिप्पी रोड, होमगार्ड, ब्लॉक कॉलोनी, गायत्री मंदिर के पास, संजीव नगर, बीटीआई रोड, शेरपुरा और इमलिया क्षेत्र के उपभोक्ता इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं। विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे सुबह 10:30 बजे शिविर स्थल पर पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *